क्यो. जापान में जेबी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। यह जापान
में 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान है। मंगलवार से अब तक मरने वालों की
तादाद 10 हो गई है। 12 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।
कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रनवे पर पानी भरने से उड़ानें बंद हैं।
वहीं, इसे जोड़ने वाला पुल टूटने से करीब 3000 यात्री फंस गए हैं।
सबसे पहले तूफान शुकोकु और उसके बाद कोबे और होन्शु शहर पहुंचा। इस
तूफान से रोड, ट्रेन और हवाई, तीनों ही यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई हैं।
देश में करीब 800 से ज्यादा उड़ानों को मंगलवार को रद्द करना पड़ा। 20
प्रांतों में 16 हजार लोगों ने मंगलवार की रात राहत शिविरों में गुजारी।
कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संपर्क टूटा: कंसाई अंतरराष्ट्रीय
हवाई अड्डा के रनवे पर पानी भरने से उड़ाने बंद हैं। कंसाई में तेज हवाओं से
मकानों की छतें उड़ गईं। पुलों पर खड़े ट्रक पलट गए। ओसाका की खाड़ी में
कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले पुल से एक 2,591 टन वजनी टैंकर
टकरा गया। पुल को नुकसान पहुंचा है। इससे कंसाई एयरपोर्ट मुख्य द्वीप से कट
गया।
नौकाओं से निकाला जाएगा: अधिकारियों ने बताया कि यहां फंसे
यात्रियों को नौकाओं और बसों के जरिए समीप के कोबे हवाईअड्डा ले जाया जा
रहा है। यहां से रोजाना 400 विमान उड़ान भरते हैं। कंसाई एयरपोर्ट के रनवे
पर पानी भरने से उड़ाने बंद हैं।
बाढ़ और मडस्लाइड की चेतावनी: मौसम विभाग ने पश्चिमी और
पूर्वोत्तर इलाके में भारी बारिश, आंधी, मडस्लाइड की चेतावनी जारी की है।
मंगलवार को जब जेबी तूफान आया तब हवाओं की रफ्तार 216 किमी प्रति घंटा थी।
इसके बाद धीरे-धीरे कम होती चली गई। मध्य जापान में 500 मिमी बारिश हुई। ला. यहां रोंडा नगरपालिका के मेयर मैरियानो ब्लैंको को बदमाशों ने उनके कार्यालय में ही घुसकर मार डाला। आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़
गोलियां बरसाईं। यह वारदात मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे हुई।
पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर जेआर पाल्कन ने बताया कि मैरियानो ब्लैंको को
बरीली कस्बे के एक अस्पताल में रात करीब ढाई बजे (भारतीय समयानुसार रात
करीब 11 बजे) मृत घोषित कर दिया गया।
पाल्कन के मुताबिक, कुछ लोग रात के वक्त एक वाहन से टाउन हॉल पहुंचे। उस
वक्त रोंडा के नगरपालिका कार्यालय में सो रहे ब्लैंको पर अंधाधुंध गोलियां
बरसा दीं। आरोपियों की शिनाख्त नहीं हुई है।
7 महीने पहले हुई थी रिश्तेदार की हत्या: पाल्कन ने बताया कि
वर्तमान प्रशासन में ब्लैंको 16वें निर्वाचित स्थानीय अधिकारी थे। मादक
पदार्थों की तस्करी के आरोप में उन्हें सार्वजनिक अधिकारियों की ब्लैकलिस्ट
में शामिल किया गया था। वहीं, 2017 में पुलिस से उनका नियंत्रण हटा दिया
गया। हालांकि ब्लैंको लगातार इस आरोप को खारिज करते रहे। वहीं, फरवरी में
ब्लैंकों के पारिवारिक रिश्तेदार व रोंडा के डिप्टी मेयर वकील जोनाह जॉन
अनगाब को भी गोली मार दी गई थी।
No comments:
Post a Comment